हरदोई। शनिवार को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली बिजली कटौती पर रोष जताया। कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर सुचारु बिजली आपूर्ति कराने की मांग की। पदाधिकारियों ने छह सूत्री ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट एसके त्रिवेदी को सौंपा। भाकियू जिलाध्यक्ष प्रगट सिंह ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि रबी फसलों सिंचाई का समय है और ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति न मिलने से सिंचाई नहीं हो पाती है। मांग की कि कम से कम आठ घंटा निर्बाध विद्युत आपूर्ति दी जाए। इसके अलावा किसानों से संबंधित अन्य समस्याएं उठाई गईं। इस मौके पर बलवीर राजवंशी, गवर्नर सिंह, शेरबहादुर, यदुवीर सिंह आदि मौजूद रहे। (संवाद)