फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: माननीयों की निधि से लगे हेल्थ एटीएम खराब, न ऑपरेटर न जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। मरीजों को राहत देने के उद्देश्य से जिलाधिकारी के अनुरोध पर तीन माननीयों ने अपनी निधि की तिजोरी हेल्थ एटीएम के लिए खोली, लेकिन हेल्थ एटीएम पर तो ताला ही पड़कर रह गया।
विज्ञापन

मेडिकल कालेज से संबद्ध जिला महिला चिकित्सालय में आबकारी मंत्री की निधि से लगे हेल्थ एटीएम का संचालन करना ही विभागीय कर्मचारियों को नहीं आता। मधुमेह की जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली स्ट्रिप भी यहां नहीं है।
पिछले कई माह से हेल्थ एटीएम खराब है और ऑपरेटर भी आना बंद कर चुका है। आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल हरदोई सदर सीट से विधायक हैं। डीएम एमपी सिंह के अनुरोध पर उन्होंने अपनी निधि से छह लाख रुपये हेल्थ एटीएम लगवाने के लिए दिए थे।
विज्ञापन

महिला चिकित्सालय में हेल्थ एटीएम 18 नवंबर 2023 को स्थापित हो गया था। इसका लोकार्पण भी आबकारी मंत्री ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में किया था। शुरूआती दिनों में कुछ मरीजों की जांच हेल्थ एटीएम से की गई, लेकिन फिर मशीन शोपीस बनकर ही रह गई। महिला अस्पताल में हर रोज 150 मरीजों के रक्त नमूने जांच के लिए पैथालॉजी में भेजे जाते हैं। अगर हेल्थ एटीएम संचालित हो तो कम से कम 35 तरी की जांचें इसमें महज दस मिनट में की जा सकती हैं।2
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें