फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ट्राले की टक्कर से दो डीसीएम के बीच फंसे किसान और डीसीएम चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलग्राम (हरदोई)। टायल्स लदे ट्राले की टक्कर से दो डीसीएम के बीच में दबकर किसान और डीसीएम चालक की मौत हो गई।। घटना में एक डीसीएम चालक घायल भी हुआ है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने कन्नौज मार्ग पर जाम लगा दिया और शव नहीं उठाने दिए।
विज्ञापन

ग्रामीण वरिष्ठ अफसरों को मौके पर बुलाने और मुआवजा दिलाए जाने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों पर पथराव कर शीशे भी तोड़ दिए। बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला मलकंठ निवासी अरविंद (30) खेती करते थे। उनका खेत कन्नौज मार्ग पर बाबूपुर गांव के पास है। सोमवार की रात वह मोहल्ला मलकंठ निवासी डीसीएम चालक सनी (22) के साथ गोभी तुड़वाकर डीसीएम में लोड करा रहे थे।
डीसीएम कन्नौज मार्ग पर खड़ी थी। इसी बीच कन्नौज की तरफ से आई डीसीएम भी वहीं खड़ी हो गई। कुछ देर बाद टायल्स लदा एक ट्राला कन्नौज की तरफ से आया और अनियंत्रित होकर सनी के डीसीएम के पीछे खड़े डीसीएम में टक्कर मारदी।
विज्ञापन

इसके कारण वह डीसीएम भी आगे खड़ी डीसीएम से टकरा गई। दोनों डीसीएम के बीच में अरविंद और सनी खड़े थे। दो डीसीएम के बीच दबकर दोनों की मौत हो गई। दूसरी डीसीएम में सवार योगेश शर्मा निवासी हापुड़ घायल हुआ है और उसे सीएचसी मेें भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों का कहना है कि उसकी हालत भी गंभीर है।र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें