फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लाइब्रेरी के संचालन में लापरवाही पर प्रधानाध्यापक से जवाब तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बावन में लाइब्रेरी के संचालन में लापरवाही पर सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने प्रधानाध्यापक से जवाब-तलब के निर्देश बीएसए को दिए हैं। वहीं वीबी जीरामजी में निर्माणाधीन एमडीएम और किचन शेड को समय से गुणवत्तापरक बनवाए जाने के पंचायत सचिव और प्रशासक को निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने बृहस्पतिवार को ब्लाक व ग्राम पंचायत बावन के उच्च प्राथमिक विद्यालय में 6.08 लाख रुपये से निर्माणाधीन एमडीएम और किचेन शेड का निरीक्षण किया। काम नींव स्तर पर होता मिला। बीडीओ डॉ. राम प्रकाश ने बताया कि काम एक सप्ताह में पूरा करा लिया जाएगा। प्रशाासक और पंचायत सचिव शत्रुधन सिंह को काम तेजी से कराने के निर्देश दिए।
उच्च प्राथमिक विद्यालय में लाइब्रेरी का संचालन न होने पर बीएसएस को निर्देश दिए कि प्रधानाध्यापक भानू प्रताप सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी करें। लाइब्रेरी का नियमित संचालन कराया जाए। विद्यालय की रंगाई-पुताई भी कराई जाए। सीडीओ ने कहा कि 15 दिन बाद दोबारा निरीक्षण करेंगे, कमियां मिलने पर जवाबदेही तय की जाएगी। श्रम रोजगार उपायुक्त संतोष सिंह, बीडीओ डाॅ. रामप्रकाश, बीईओ राकेश कुमार, एडीओ प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


-
अमृत सरोवर तारा तालाब का काम देखा
सीडीओ ने तारा तालाब को अमृत सरोवर बनाए जाने के काम को देखा। 39.68 लाख की लागत से अमृत सरोवर बनयावा जा रहा है। चारदीवारी और ताल तार फेसिंग का काम होता मिला। बेंच और सीसी कैमरा आदि लगवाए लाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें