फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्रों में भी निकली शोभायात्रा

Thu, 17 Sep 2015 11:15 PM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला, हरदाेई
विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान गणेश चतुर्थी पर गुरुवार को जगह-जगह पूजन अर्चन हुआ। शाहाबाद में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सरकारी अस्पताल के सामने से शुरू हुई शोभायात्रा बड़ी बाजार, घंटाघर मार्ग से होती हुई चौक स्थित राम वाटिका पहंची।
विज्ञापन


यहां वैदिक मंत्रों के बीच गणपति की मूर्ति को श्रद्धापूर्वक स्थापित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान, भाजयुमो नगर अध्यक्ष पवन रस्तोगी, अजीत राठौर, शोभित मिश्रा, योगेश गुप्ता आदि मौजूद थे। उधर, बेनीगंज में सिद्धि विनायक समिति के तत्वावधान में प्रथम गणेश महोत्सव के तहत भगवान गणेश की शोभायात्रा निकाली गई।

इस मौके पर अनिल सेठ, सुशील अवस्थी, देवीशरण सोनी, अदिनेश वैश्य, शोभित तिवारी, दुर्गाशरण, अखिलेश वैश्य, सुरेंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे। इधर, माधौगंज में गणेश  चतुर्थी उत्सव पर नगर में तिकुनिया पार्क से शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें