फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्ता के इशारे पर हरदोई में हो रहा अवैध खनन

Thu, 16 Feb 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सीएसएन डिग्री कालेज में भाजपा की परिवर्तन रैली का अभिवादन करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई। सीएसएन कॉलेज में हुई सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरदोई के खनन और बढ़ते अपराधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि सपा नेता से पूछकर दरोगा रिपोर्ट दर्ज करता है और कट्टे भी नेताओं की शह व पुलिस की ढिलाई के कारण बनते हैं। अगर सरकार सख्त हो जाए तो ऐसा नहीं हो पाएगा। भाजपा सरकार बनने पर माफिया पर लगाम लगेगी और थानों में बिना जाति व धर्म पूछे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत भीड़ की ओर मुखातिब होते हुए की। उन्होंने कहाकि मुझे हरदोई के लोगों से शिकायत है। 2014 में जब मैं खुद चुनाव लड़ रहा था तब छोटे से मैदान में सभा थी, तब आप लोग इतनी संख्या में नहीं आए थे। इसके बाद मोदी प्रदेश की कानून व्यवस्था को निशाने पर लिया। कहा कि, हरदोई और यूपी में सत्ता दल के नेताओें के इशारे पर अवैध खनन हो रहा है।

उन्होंने भीड़ से पूछा बताओ खनन कौन करा रहा है। मोदी ने कहाकि थाने सपा का कार्यालय बन गए हैं। दरोगा रिपोर्ट दर्ज करने से पहले सपा नेता से पूछता है रिपोर्ट लिखूं या नहीं। ऐसे में कैसे कानून का राज कायम होगा और हर आदमी को न्याय मिल पाएगा। कट्टे भी इस सूबे में खूब बनते हैं। ये कट्टे कौन बनवाता है। अगर सरकार सही हो ये अवैध काम नहीं हो पाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा सरकार बनने पर ये सब खत्म हो जाएगा, सूबे में सिर्फ कानून का राज चलेगा। हर आदमी की बिना जाति और धर्म पूछे रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। बुनकरों का जिक्र करते हुए मोदी ने कहाकि हरदोई में कालीन के बहुत कारीगर हैं। किसी भी सरकार ने बुनकरों सहित छोटे काम करने वाले हुनरमंदों की ओर ध्यान नहीं दिया। हमारी सरकार ने हस्तशिल्प के उत्पाद को विश्वस्तरीय बाजार तक पहुंचने का काम किया है।

सूबे में सरकार बनने पर सूबे में लोहोर, बढ़ई, सोनार, बुनकर, मोची जैसे काम करने वालों के लिए एक हजार करोड़ से विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना शुरू की जाएगी। इस योजना से छोटे कारीगरों को कर्ज देकर बढ़ावा दिया जाएगा।

मंत्री भालचंद्र बाफना, प्रेम प्रकाश पांडेय, सांसद शिव प्रताप शुक्ला, सांसद अंशुल वर्मा, सांसद अंजूबाला, जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, जिला प्रभारी नीरज सिंह, माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, राजाबक्श सिंह, आशीष सिंह आशू, रामपाल वर्मा, प्रभाष कुमार, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, अजय बाजपेई भुल्लन, जीवन अर्कवंशी, राजेश अग्निहोत्री, कर्मवीर सिंह आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें