फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फ ांसी लगाकर जान दी

Mon, 13 Feb 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
file photo - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
बिलग्राम। कोतवाली क्षेत्र के गांव में विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी। उसका शव कमरे में साड़ी से लटकता मिला। घटना के समय ससुराली जन गांव में कथा सुनने गए थे। मायके वालों ने ससुराजीजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के कबीरनपुर निवासी जितेंद्र की की शादी तीन बर्ष पहले रानी (25) के साथ हुई थी। जितेंद्र ने बताया रविवार रात 10 बजे वह गांव में कथा सुनने गया था। रात 11 बजे के करीब लौटा।

उसने कमरे में साड़ी से रानी का शव लटकता देखा। इसकी जानकारी उसने पिता फूलचंद्र को दी। फूलचंद्र ने इसकी जानकारी मृतका के मायके मल्लावां थाने के एकघरा निवासी पिता गोधनलाल को दी।
विज्ञापन


सुबह मायके से पिता और अन्य लोग कबीरनपुर पहुंचे। मृतका के पिता गोधनलाल ने दहेज की मांग पूरी न होने पर पति और ससुर पर मारकर लटकाने का आरोप लगाया है।

जितेंद्र की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतवाकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कही चोट के निशान नहीं थे। पिता की तरफ से तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें