हरदोई। डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित ट्रायल मैच में एचडीसीए रेड टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज की। आरआर इंटर काॅलेज परिसर में रविवार को एचडीसीए रेड व ब्लू टीम के बीच अंडर-19 ट्रायल मैच खेला गया।
मैच में टाॅस जीतकर ब्लू टीम ने रेड को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। रेड टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 40 ओवरों में 132 बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लू टीम 119 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम ने 13 रनों से जीत दर्ज की।
एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रभात कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार को येलो व ब्लैक टीम के मैच खेला जाएगा। ट्रायल मैच में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। अतुल मिश्र, संदीप गुप्त, पंकज तिवारी, रविशंकर तिवारी मौजूद रहे।