फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग को लेकर डीजीपी का आदेश

Mon, 18 Apr 2016 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
बंदूक
विज्ञापन
हरदोई। डीजीपी के आदेश के बावजूद जिले में हर्ष फायरिंग पर रोक नहीं लग पा रही है। हर्ष फायरिंग के कारण किसी की जान जा रही है तो कोई अपंग हो रहा है। जिले में असलहों के प्रति लोगों की बढ़ रही ललक भी हर्ष फायरिंग को बढ़ावा दे रही है। पुलिस भी अन्य धाराओं में केस दर्ज कर खेल कर रही है।
विज्ञापन


प्रदेश में हर्ष फायरिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश डीजीपी की ओर से जारी किए गए थे। हर्ष फायरिंग के लिए थाना प्रभारी को पूर्ण रूप से जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन सबके बावजूद हर्ष फायरिंग पर प्रतिबंध नहीं लग रहा है। जिस कारण आए दिन वैवाहिक समारोह में हर्ष फायरिंग की घटनाएं हो रही हैं।

एक साल में हुए प्रमुख हादसे
* शहर कोतवाली क्षेत्र में मोहित उर्फ गोली
* बीडीसी सदस्य प्रमोद सिंह
* सांडी थाना क्षेत्र के चचरापुर निवासी सचिन उर्फ छोटे
* मंझिला थाना क्षेत्र के ग्राम रारी निवासी चक्रपाल (45)
*  सुरसा थाना क्षेत्र में हर्ष फायरिंग में ब्रास बैंड कर्मी इरशाद अली (26) घायल
* अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम चौसार निवासी श्री राम (25) घायल

गैर इरादतन हत्या में रिपोर्ट दर्ज
हरदोई। पाली थाना क्षेत्र के ग्राम रमनगरिया निवासी अनुपम का शनिवार को तिलक समारोह था। उसके मामा अशोक के तमंचे से हुए फायरिंग से वधू रानी देवी पुत्री राजेंद्र निवासी अखितियापुर थाना जलालाबाद जनपद शाहजहपुंर के नाना बालक राम (52) निवासी ग्राम बहादुर पुर गोटिया थाना तिलहर की मौत हो गई थी। इस मामले में बालक राम के पुत्र सत्यपाल की तहरीर पर पुलिस ने अशोक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया गया। घटना से परिवार में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन


असलहों का शौक बढ़ा
हरदोई। वर्ष 2000 से वर्ष 2010 तक 11800 लाइसेंसी असलहे हैं। अनुमान है कि 10 वर्ष की अवधि में करीब 40 प्रतिशत शस्त्र लाइसेंस बढ़े हैं। इस समय जिले में कुल शस्त्र लाइसेंसों की संख्या 30 हजार के आसपास है। हर साल जिले में करीब एक हजार लाइसेंस जारी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें