स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहे हरीबहादुर श्रीवास्तव
की दसवीं पुण्य तिथि के अवसर पर रविवार को लोगों ने उन्हें याद करते हुए
अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मनमन श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित
श्रद्धांजलि सभा का शुभारंभ पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष राम प्रकाश शुक्ला,
मनमन श्रीवास्तव, कुमकुम श्रीवास्तव आदि ने श्रद्धासुमन अर्पित कर किया।
इसके बाद अन्य गणमान्य लोगों ने बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव के चित्र पर
पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबू जी कि
व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए उसे प्रेरणादायक बताया।
वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में जिले से महत्वपूर्ण योगदान करने
वाले बाबू जी ने अपना पूरा जीवन समाज एवं देश की सेवा में लगा दिया।
वक्ताओं ने कहा कि वे गांधीवादी विचार धारा के सच्चे देश भक्त थे, उनके
द्वारा समाज की भलाई केे लिए किए गए कार्यों को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा
कि रामलीला समिति से वे निरंतर 60 वर्षों तक जुड़े रहे। स्वतंत्रता
संग्राम में उन्होंने महती भूमिका निभाई तथा कई बार आजादी की लड़ाई के लिए
जेल गए।
कई समाचारों पत्रों में कार्य करने के साथ ही उन्हें हिंदी,
अंग्रेजी तथा उर्दू भाषाओं पर समान अधिकार था। कहा कि गांधीवादी विचारधारा
वाले स्वर्गीय बाबू हरी बहादुर श्रीवास्तव विचारों के रूप में प्रेरणा
देेते रहेेंगे। इस मौके पर राइस मिलर संघ अध्यक्ष राकेश अग्रवाल समाजसेवी
अरुणेश बाजपेई, अभय शंकर गौड़, वसीम अहमद आदि मौजूद थेे।