फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोई का जीआरपी थाना बना आदर्श, मिला आईएसओ प्रमाण पत्र

विज्ञापन
फोटो- 24- जीआरपी थानाध्यक्ष को आईएसओ प्रमाण पत्र देते डीजीपी साथ में अन्य। स्रोत: स्वयं - फोटो : बल्दीराय तहसील समाधान दिवस में ​शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण
विज्ञापन
हरदोई। सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था और आईजीआरएस के शिकायतों में अव्वल सहित बेहतर जनसेवा के मानक स्थापित किए जाने पर हरदोई जीआरपी को आईएसओ प्रमाण पत्र दिया गया। उत्तर प्रदेश पुलिस महानिदेशक ने जीआरपी थानाध्यक्ष को आईएसओ पंजीकरण का प्रमाण पत्र दिया और आगे भी बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जीआरपी हरदोई की तरफ से बेहतर पुलिस व्यवस्था, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव, जनसुनवाई की प्रक्रिया, पारदर्शिता और यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से बेहतर कार्य किया गया है। थाना परिसर की स्वच्छता के साथ प्रशासनिक व्यवस्था भी सही पाई गई। सभी मानक सही मिलने पर जीआरपी थाने को आईएसओ (इंटरनेशनल ऑर्गनाजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन) का प्रमाण पत्र मिल गया है। उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण महोदय ने जीआरपी थानाध्यक्ष पंकज कुमार भास्कर को दिया। इस मौके पर मौजूद जीआरपी के अपर पुलिस महानिदेशक प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक राजेश मोदक डी राव, डीआईजी सुधा सिंह, एसपी लखनऊ क्षेत्र रोहित मिश्रा तथा सीओ लखनऊ हृषिकेश यादव ने आईएसओ प्रमाण पत्र मिलने पर थानाध्यक्ष को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह हरदोई के लिए गर्व की बात है। उन्होंने जीआरपी हरदोई की पूरी टीम को बधाई भी दी। इस दौरान कांस्टेबल अंकित कुमार और महिला कांस्टेबल शिखा यादव मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें