फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: लिपिक के बैड टच से पीड़ित सुपरवाइजर का स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। लिपिक के बैड टच से पीड़ित और वर्तमान में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती सुपरवाइजर का शासन ने जिले से स्थानांतरण कर दिया है।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने पीड़िता सुपरवाइजर को लखनऊ जनपद में तैनाती के आदेश दिए हैं। निदेशक का आदेश जिले के अधिकारियों को प्राप्त हो गया है। वहीं, निलंबित किए गए दो सीडीपीओ से रिक्त हुए तीन बाल विकास परियोजनाओं का अतिरिक्त चार्ज दूसरे सीडीपीओ को दिए जाने के भी प्रस्ताव तैयार किए गए हैं।
बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में नवनियुक्त सुपरवाइजर ने परियोजना कार्यालय में ही संबद्ध लिपिक कमल कुमार पर बैड टच और उत्पीड़न का आरोप लगाया। इसमें सुपरवाइजर ने परियोजना कार्यालय से लेकर रेलवे स्टेशन और ट्रेन में भी परेशान किए जाने की बात कही। मामले में लिपिक सहित दो बाल विकास परियोजना अधिकारियों के विरुद्ध शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग की निदेशक सरनीत कौर ब्रोका ने आंतरिक शिकायत समिति से जांच कराने की संस्तुति की थी। सुपरवाइजर के शिकायती पत्र पर डीएम और सीडीओ ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता में महिला अधिकारी को नामित कर जांच कराई। जांच में सुपरवाइजर ने बयान में लिपिक पर आरोपों की पुष्टि भी की। वहीं, लिपिक के बचाव में दो सीडीपीओ से मोबाइल फोन पर की गई अश्लील बातचीत की रिकॉर्डिंग भी दी थी। इसके आधार पर समिति ने लिपिक सहित दोनों सीडीपीओ पर कार्रवाई की संस्तुति की थी।
विज्ञापन

अतिरिक्त मजिस्ट्रेट की अध्यक्षता वाली समिति की रिपोर्ट पर तीनों को निलंबित किया गया था। तीनों को सुल्तानपुर डीपीओ कार्यालय से संबद्ध किया गया है। वहीं, उप निदेशक को जांच सौंपी गई है। जांच पूरी हो पाती कि इसी बीच पीड़ित सुपरवाइजर लखनऊ जनपद में काकोरी के पास रेल लाइन के पास गंभीर हालत में पड़ी मिली थी। उसका उपचार लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। मामले में पुलिस ने लिपिक और एक सीडीपीओ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है। निदेशक ने पीड़ित सुपरवाइजर को जिले से हटाते हुए लखनऊ जनपद में तैनाती दी है। डीपीओ मनोज कुमार ने स्थानांतरण हो जाने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें