हरदोई। लखनऊ रेलवे मंडल के अकबरपुर, कटेहरी और गोसांईगंज के बीच दोहरीकरण का कार्य चल रहा है। इसके चलते शनिवार को हरदोई से होकर जाने वाली चार जोड़ी ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस (14235 अप और 14236 डाउन) को चार अगस्त तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
तीन जोड़ी ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। बदले मार्ग से चलने वाली ट्रेनों में हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश दून एक्सप्रेस (13009 अप और 13010 डाउन), धनबाद से फिरोजपुर गंगा सतलुज एक्सप्रेस (13307 अप व 13308 डाउन) हैं।
यह ट्रेनें अब फाफामऊ, ऊंचाहार व रायबरेली के रास्ते संचालित होंगी। रक्सौल से आनंद बिहार सद्भावना एक्सप्रेस (14017 अप और 14018 डाउन) 28 जुलाई से 4 अगस्त तक सुल्तानपुर के रास्ते ही चलेगी। ट्रेनों के निरस्त होने और मार्ग परिवर्तन से रेल यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ सकता है।