फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः ट्रक और डीसीएम भिड़ी, चालकों की मौत

विज्ञापन
फोटो-12-मौके पर खड़ा ट्रक - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल के पास शनिवार देर रात ट्रक और डीसीएम की भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालकों की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजन को जानकारी देकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

चंदौसी के झीना थाने के महुरा गांव निवासी अशोक पांडेय (45) ट्रक चालक था। शनिवार रात वह हरदोई मंडी में चावल उतारकर आलू लादने कन्नौज जा रहा था। हरदोई-बिलग्राम मार्ग पर मझिला पुल मोड़ पर सामने से आई डीसीएम से ट्रक भिड़ गया। हादसे में ट्रक चालक अशोक और डीसीएम चालक उन्नाव के माखी थाना के मझखोरिया गांव निवासी अमित सिंह (38) की मौके पर मौत हो गई।
भिड़ंत के बाद डीसीएम पलट गई। हादसे में ट्रक का हेल्पर बाल-बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से दोनों वाहनों से चालकों के शवों को बाहर निकाला। एसओ ओपी सिंह ने बताया कि तेज रफ्तार की वजह से हादसा हुआ है। दोनों के परिजन को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें