फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः 3.70 करोड़ से हुए 20 कार्यों का राज्यमंत्री ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
फोटो -19-नगर पालिका में विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण करते आबकारी मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल व ? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। शनिवार को शहर में 3.70 करोड़ की लागत से हुए 20 कार्यों का लोकार्पण राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने किया।
विज्ञापन

नगर पालिका के कार्यक्रम में लोकार्पण करते हुए राज्यमंत्री ने कहा कि विकास कार्य उनकी प्राथमिकता है। शहर में विकास कार्यों के लिए वह हर संभव प्रयास कर रहे है।
चेयरमैन सुख सागर मिश्रा ने बताया कि शहर के विकास के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। जो कार्य कराए गए हैं, उनमें शौचालय, नाला, सीसी रोड, इंटरलाकिंग, पार्क निर्माण आदि कार्य शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी रविशंकर शुक्ल ने सभी का स्वागत किया। यहां सभासद आदेश प्रताप सिंह, मनोज त्रिवेदी, अभिषेक मिश्रा, मुनि मिश्रा, मुन्ना नेता, दिलशाद, विमल कुमार, छुन्नी तिवारी, मनोज मिश्रा आदि रहे।
शहर में हुए प्रमुख विकास कार्य
- कलक्ट्रेट सहित पांच स्थानों पर शौचालय।
- आलू थोक में दो स्थानों पर नाली खंड़जा।
- आवास विकास सी ब्लॉक में पार्क का निर्माण।
- आवास विकास में एलआईसी के पास पार्क में चारदीवारी।
- शहीद उद्यान में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट।
- कृष्ण नगरिया में नाली व सीसी रोड निर्माण।
- रामजानकी मंदिर के पास नाले का निर्माण।
- आवास विकास बी ब्लॉक नाली इंटर लाकिंग कार्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें