फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पथरी के दर्द से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
भरावन। पथरी के दर्द से परेशान युवक ने मंगलवार दोपहर गांव के बाहर पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के पूर्वी गंगाखेड़ा मजरा राम मदारपुर निवासी रिंकू (20) ने मंगलवार दोपहर गांव के बाहर खड़े सिरसा के पेड़ में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। खेतों तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देखा, तो उसके परिजन को सूचना दी।
मृतक के पिता राजेश्वर ने बताया कि बेटे के पेट में पथरी थीं। तीन माह पूर्व ऑपरेशन कराया था। इसके बाद दूसरे अंग में पथरी हो गईं। जिससे दर्द होता रहता था।
विज्ञापन

पथरी के दर्द से परेशान होकर बेटे ने जान दे दी। वह चार भाई-बहनों में छोटा था। प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने बताया कि युवक के बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या करने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें