फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi Road Accident: ट्रक ने दो बाइकों में मारी टक्कर, तीन की मौत, मचा कोहराम

Tue, 27 Sep 2022 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
हरदोई जिले में संडीला कोतवाली क्षेत्र के मल्लावां मार्ग पर मंगलवार देर रात बेकाबू ट्रक ने दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। टीमरूख गांव निवासी लोकेश ( 20) अपने साथी अनूप (21) के साथ बाइक से हलवाई खेड़ा ढाबा से खाना खाकर मंगलवार रात लौट रहा था। वहीं जकसरा गांव निवासी जयप्रकाश (20) बाइक से घर आ रहा था।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार नानक खेड़ा गांव के पास थे। इस दौरान संडीला की ओर से रहे अनियंत्रित ट्रक ने दोनों बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। इधर कासिमपुर पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया लेकिन चालक भाग निकला। कोतवाल दिलेश सिंह ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें