फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः पहिया निकलने से ट्रैक्टर पलटा, चालक की मौत

विज्ञापन
फोटो-15- मृतक रामलडैते - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
सांडी। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर बुधवार देर रात खेत जोतकर जा रहे ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। इससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दबकर चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

नेकपुर हातिमपुर निवासी रामलड़ैते (45) ट्रैक्टर चालक था। बुधवार को वह खेत जोतने के लिए गया था। देर रात वह ट्रैक्टर लेकर घर लौट रहा था। कटरा-बिल्हौर मार्ग पर सांडी तिराहे के पास अचानक ट्रैक्टर का अगला पहिया निकल गया। जिससे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
ट्रैक्टर के नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे से शव को बाहर निकाला। जानकारी होने पर परिजन भी मौके पर आ गए। परिजनों ने बताया कि रामलड़ैते अविवाहित और एक पैर से दिव्यांग था। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि पहिया निकलने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें