फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः बैंक का 13.70 लाख रुपये लेकर भागा बैंक मैनेजर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संडीला। बैंक के खाते से 13.70 लाख रुपये निकाल कर भागे बैंक मैनेजर को उसकी महिला साथी के साथ पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद गुरुवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल दिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कस्बा में हरदोई मार्ग पर बंधन बैंक संचालित है। बैंक की कैशियर वर्षा एक नवंबर को छुट्टी पर थी। कैशियर का काम आरओ केतन कुमार देख रहे थे। दो नवंबर को रामपुर के मिलक थाने के काशीपुर निवासी बैंक के मैनेजर सुरेश कुमार मल्हेरा गांव में ऋण की किस्त लेने की बात कहकर गया था। इसके बाद वापस नहीं लौटा।
बैंक खाते की जांच हुई तो पता चला कि चेक के जरिये 13.70 लाख रुपये निकले गए। इसके बाद से मैनेजर लापता है। उन्होंने मैनेजर की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस को सर्विलांस की मदद से मैनेजर की लोकेशन उत्तराखंड में मिली।
विज्ञापन

पुलिस ने नौ नवंबर को उसे देहरादून से गिरफ्तार कर लिया। उसके साथ मेें बैंक की बांगरमऊ शाखा की कैशियर आरती भी थी। पूछताछ करने पर मैनेजर की निशानदेही से 13 लाख 70 हजार रुपये पुलिस ने बरामद किए। कोतवाल ने बताया कि रुपये बरामद कर दोनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें