हरदोई पाली थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम दोस्तों के साथ बेटी के जन्मदिन का केक लेकर बाइक से वापस लौट रहे पिता और एक दोस्त की हादसे में मौत हो गई। जबकि तीसरा बुरी तरह जख्मी हो गया। जानकारी मिलते ही पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
भरखनी गांव निवासी (24) अवनीश की बेटी का गुरुवार को जन्मदिन था। इसके लिए अवनीश अपने दोस्त कल्लू (26) और विशाल (20) के साथ केक खरीदने पाली आया था। तीनों केक लेकर बाइक से वापस लौट रहे थे। पाली-भरखनी रोड पर पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों लहूलुहान हो गए।
सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने उन्हें इलाज के लिए लेकर जा रही थी लेकिन अवनीश और कल्लू ने दम तोड़ दिया। वहीं विशाल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। तीनों एक ही बाइक में सवार थे, किसी ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।