फोटो-10- सर्कुलर रोड पर फुटपाथ की सफाई करते श्रमिक
- फोटो : HARDOI
हरदोई। सर्कुलर मार्ग पर अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए फुटपाथ ने स्कूटी सवार की जान ले ली थी। मौत के बाद जागे जिम्मेदारों ने गुरुवार को फुटपाथ दुरुस्त करने का काम शुुरू हो गया।
शहर के मोहल्ला कन्हईपुरवा निवासी अमित राठौर (30) बुधवार शाम स्कूटी से घर जा रहा था। रास्ते में सर्कुलर मार्ग पर एक गेस्ट हाउस के सामने अमृत योजना के तहत पाइप लाइन डालने के लिए खोदे गए फुटपाथ पर उसकी स्कूटी पलट गई थी। इस दौरान पीछे से आई सीमेंट भरी ट्रैक्टर-ट्राली से कुचलकर उसकी मौत हो गई थी।
सूचना पर पहुंचे नगर मजिस्ट्रेट डा. सदानंद ने फुटपाथ पर गड्ढे होने पर नाराजगी जताई थी। गुरुवार को जल निगम के कर्मचारियों ने फुटपाथ को दुरुस्त करने का काम शुरू कर दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि नगर पालिका की सीमा में सड़क पर कहीं पर गड्ढे आदि हैं, तो इसकी सूचना उनके कार्यालय में दें।