फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोईः आंध्र प्रदेश से दो मजदूरों के गांव आए शव, मची चीख-पुकार

विज्ञापन
फोटो-17- मृतक आसाराम की फाइल फोटो - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बेनीगंज। कछौना कोतवाली क्षेत्र के खतीरपुर गांव के दो मजदूरों की आंध्र प्रदेश में हादसे के दौरान मौत हो गई थी। सोमवार सुबह उनके शव गांव आते उनके घरों में चीख-पुकार मच गई। परिजन ने शवों का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन

खतीरपुर निवासी आसाराम (24) व विनोद (23) आंध्र प्रदेश में ढाई माह पूर्व मजदूरी करने गए थे। परिजन के मुताबिक वह मल्लीपुरवा स्थित एक ग्रेनाइट कंपनी मेेें पत्थर काटने का काम करते थे। 13 अक्तूबर को दोनों पिकअप में मार्बल लादकर गुटूर जा रहे थे। रास्ते में बल्ली पुरवा मार्ग पर ओवरब्रिज के पास टायर फटने पिकअप पलट गया था। हादसे में दोनों पिकअप के नीचे दब गए थे।
स्थानीय लोगों ने दोनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया था। जबकि आसाराम ने दूसरे दिन सुबह दम तोड़ दिया था। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए थे। सोमवार सुबह परिजन शव लेकर गांव आए।
विज्ञापन

बेसहारा हो गए दो परिवार
परिजन ने बताया कि आसाराम के परिवार में पत्नी पूजा के अलावा दो बच्चे हैं। जबकि विनोद अविवाहित था। वह पांच भाई बहनों में बड़ा था। दो मृतक परिवार के भरण-पोषण का सहारा थे।

फोटो-18- मृतक विनोद सिंह की फाइल फोटो- फोटो : HARDOI

फोटो-19- रोती बिलखती परिजन महिलाएं- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें