फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार दुकानदार की मौत, मचा कोहराम

Mon, 17 Oct 2022 06:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

हरदोई जिले में सांडी थाना क्षेत्र में सेमरा मार्ग पर सोमवार शाम अनियंत्रित बाइक ने साइकिल सवार परचून दुकानदार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्रामीणों ने उसे एंबुलेंस से सीएचसी भेजा। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


बिलग्राम कोतवाली क्षेत्र के गांव डाभा निवासी प्रदीप शुक्ला (45) परचून दुकानदार था। वह गांव में दुकान चलाता था। सोमवार शाम वह सेमरा चौराहा से दुकान का सामान लेकर साइकिल से घर जा रहा था। रास्ते में सांडी थाना क्षेत्र के रामदीन पुरवा गांव के पास सामने से आए बाइक सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी।

हादसे में वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद भागने का प्रयास कर रहे बाइक सवार को ग्रामीणों ने दबोच लिया। ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायल को सीएचसी भेजा। जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी आ गए। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बच्चे हैं। एसओ राजदेव मिश्रा ने बताया कि बाइक सवार को हिरासत लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें