फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूबे में सम्मानित होंगी कामिक्स रचना करने वाली शिक्षिका शबीना

विज्ञापन
हरदोई की शिक्षिका ने कुछ इस तरह तैयार की विषयवार कामिक्स। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
राज्य स्तर पर हुई कॉमिक्स प्रतियोगिता के 23 विजेताओं में जिले की शिक्षिका शबीना खान ने भी अपनी जगह बनाई है। 24 दिसंबर को लखनऊ में निदेशक उन्हें सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन

राज्य परियोजना स्तर पर कॉमिक्स लेखन व काव्य लेखन प्रतियोगिताओं के लिए आवेदन मांगे गए थे। जून में प्रदेश स्तर से 55 शिक्षकों का चयन किया गया, जिसमें जिले के कन्या प्राथमिक विद्यालय तत्यौरा की शिक्षिका शबीना खान भी शामिल थीं।
जिले की चयनित शिक्षिका सहित समस्त चयनितों को 25 जून को आनस्पॉट कॉमिक्स डिजाइनिंग के लिए आमंत्रित किया गया था। इसके बाद कई चरणों में कॉमिक्स लेखन में कार्य कराया गया।
विज्ञापन

सोमवार को राज्य स्तर पर 55 शिक्षकों में से 23 शिक्षकों की सूची जारी की गई, जिसमें एक बार फिर अंतिम रूप से शबीना का चयन किया गया।
बीएसए हेमंत राव ने बताया कि जिले के शिक्षा विभाग के लिए हर्ष की बात है कि शिक्षिका शबीना ने राज्य स्तर पर अपना व अपने जिले का नाम रोशन किया है।
बचपन के शौक ने किया गौरवान्वित
शबीना खान ने बताया कि उन्हें बचपन से ही कुछ न कुछ ड्रॉ करने का शौक था। जो आज काम आ रहा है और एक प्रतिभा का रूप ले चुका है।
उन्होंने विज्ञान में सौर्य मंडल, हिंदी में प्यासी मैना की कहानी व अंग्रेजी विषय में एक कविता पर कॉमिक्स भेजी थी और उसके बाद भी कॉमिक्स पर लगातार दिए गए निर्देशों पर कार्य किया। संवाद

कामिक्स प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चयनित हुई बावन के कन्या प्राथमिक विद्यालय तत्यौरा की शिक्- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें