फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो युवकों ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सोमवार की सुबह लगभग एक किलोमीटर की दूरी पर दो लोगों ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पहली घटना नज्जू खां फाटक व दूसरी घटना बरौनी क्रासिंग के पास हुई। नज्जू खां फाटक के पास मरने वाले युवक की शिनाख्त होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं शिनाख्त न हो पाने पर दूसरे युवक का शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
विज्ञापन

अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम गोसवा सरवा निवासी वीरपाल (45) ने सोमवार की सुबह कस्बे में नज्जू खां फाटक के पास ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी। आसपास के लोगों के मुताबिक युवक ने युवक ने अपनी साइकिल ट्रैक के किनारे खड़ी की और कोई कुछ समझ पाता, इसके पहले ही वह ट्रेन के आगे कूद गया। हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में ले लिया। पास में मिले आधार कार्ड से शिनाख्त कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। वीरपाल की मौत की खबर मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि वीरपाल विवाहित था, उसके तीन बेटे व दो बेटियां हैं। वह खेती करता था। बताया कि रविवार की सुबह वह साइकिल से ढिकुन्नी दवा लेने जाने की बात कह कर निकला था। इसके बाद वापस नहीं आया। उसके वापस न आने पर परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। वह रात भर कहां रहा, उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
वहीं इससे इतर सोमवार की सुबह नज्जू खां फाटक से लगभग एक किलोमीटर दूर बरौनी क्रासिंग के पास भी एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। आस पास मौजूद लोगों के मुताबिक युवक ठेलिया लेकर आया था, ट्रैक के किनारे ठेलिया खड़ी कर वह ट्रेन के आगे कूद गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। शिनाख्त न हो पाने पर पुलिस ने शव को मोर्चरी मेें रखवा दिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 26 वर्ष रही होगी। उसने हॉफ लोवर व काली टी-शर्ट पहन रखी थी। उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। शिनाख्त होने पर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें