फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौंसार ने बानामऊ की टीम को 7 विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। आदर्श क्रिकेट टूर्नामेंट के तत्वावधान में चौंसार गांव मे चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को चौंसार व बानामऊ की टीम के बीच मैच खेला गया। चौंसार की टीम ने बानामऊ की टीम को सात विकेट से हराया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर बानामऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित ओवर में 77 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चौंसार की टीम ने नौ ओवर में तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम ने मैच में सात विकेट से जीत दर्ज की। गेंद और बैट, दोनों से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर ऑलराउंडर अंकित अग्निहोत्री को मैन ऑफ द मैच के रूप में पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि समाजसेवी सर्वेश तिवारी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष अनुराग तिवारी, राघवेंद्र अग्निहोत्री, अंकित तिवारी, देवेश अग्निहोत्री व छोटू मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें