फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों में कार्टून बढ़ाएंगे सीखने की ललक: बीईओ

विज्ञापन
फोटो-33 प्राथमिक विद्यालय सैंतियापुर के स्मार्ट कक्ष का शुभारंभ करते बीईओ राजेश कुमार चर्तुर्वे? - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के बच्चों को डिजिटल के माध्यम से कार्टूनों व सुंदर चित्रों से अध्ययन कराने का प्रयास किया जाएगा। इससे बच्चों में शीघ्र सीखने की ललक पैदा होती है।
विज्ञापन

सोमवार को सांडी ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सैतियापुर में स्मार्ट कक्ष का शुभारंभ करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी राजेश कुमार चतुर्वेदी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि इस रूम में विद्यार्थियों में पढ़ने का अलग तरीका रहेगा।
इस कक्ष में एलसीडी टीवी, रीडिंग कार्नर व सौर मंडल के आकर्षक चित्र तथा दीवार पर कार्टूनों से सुंदर चित्रों को सुसज्जित किया गया है। एकेडमिक रिसोर्स पर्सन एआरपी अभय यादव ने रीडिंग एलांग, दीक्षा एप के बारे में जानकारी दी। सुनील कुमार, प्रधानाध्यापक राधेश्याम पांडेय, शिक्षक अजीत अहमद, अभिषेक श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, हिमांशु सैनी, श्रीकांत मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें