शहर कोतवाली क्षेत्र में आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र
परिसर में लेटे अधेेड़ पर कार चालक ने कार चढ़ा दी। इससे अधेेड़ की मौत हो
गई। वाहन चालक गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। घटना से परिवार में कोहराम
मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
मिली जानकारी के अनुसार,
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम नारायनपुर मसीत निवासी रामकुमार (55) पुत्र
घुरई शहर कोतवाली क्षेत्र में नवीन मंडी स्थल के पास किराए के मकान में
रहते हैं। वह मंडी गेट पर ही सब्जी लगाते थे। शुक्रवार की दोपहर वह सब्जी
की दुकान के पीछे आंगनबाड़ी प्रशिक्षण केंद्र परिसर में पेड़ की छांव में
लेटे थे।
तभी वहां पर एक व्यक्ति तीन आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार में
बैठा कर परिसर में आया और उसने अधेेड़ पर गाड़ी चढ़ा दी। इससे अधेड़ कार
में फंस गए। इस दौरान मौके पर मौजूद लोग जब चिल्लाएं तो उसने कार बैक की तो
कार दोबारा अधेेड़ पर चढ़ गई। इससे वह लहूलुहान हो गए। चालक कार लेकर मौके
से फरार हो गया।
इस दौरान सूचना पर पहुंचे परिजन अधेड़ को इलाज के लिए
जिला अस्पताल लेकर लाए। जहां पर हालत गंभीर होने पर अधेड़ को लखनऊ रेफर कर
दिया, पर इसी बीच उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र और तीन पुत्रियां है।
इधर, बिलग्राम
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जरौली शेरपुर निवासी वारिस (30) पुत्र सलीम,
पिहानी थाना क्षेत्र के अमिरता निवासी रामकरन (19) पुत्र नन्हू लाल, अश्वनी
कुमार पाल (30) पुत्र मिश्री लाल, बघौली थाना क्षेत्र के बघौली निवासी
सुधीर (24) पुत्र सोनेलाल, प्रदीप (32) पुत्र शिशुपाल निवासी बरौनिया,
अवनेंद्र सिंह (33) पुत्र महेश निवासी दौली लोनार सड़क हादसों में घायल हो
गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।