हरदोई। बेसिक शिक्षा परिषद के परिषदीय विद्यालयों में अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान कई शिक्षक अनुपस्थित मिले थे। इन सभी 327 शिक्षक-शिक्षामित्रों का बीएसए ने वेतन रोक दिया है।
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थित सुनिश्चित करने के लिए लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत बीएसए सहित सभी खंड शिक्षा अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर रहे है।
निरीक्षण आख्या के आधार पर बीएसए की ओर से अनुपस्थित शिक्षक व शिक्षामित्रों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीएसए वीपी सिंह की ओर से वित्त एवं लेखाधिकारी को पत्र लिखकर 22 से 31 अक्तूबर के बीच निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले 51 शिक्षक व शिक्षा मित्र और एक से 24 नवंबर तक किए गए निरीक्षण में अनुपस्थित मिले 176 शिक्षक व शिक्षामित्रों के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।