फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः पिपरी नेवादा प्रधान के वित्तीय व प्रशासनिक अधिकार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। सरकारी धन के दुरुपयोग पर डीएम ने कड़ा फैसला लिया है। उन्होंने पिपरी नेवादा प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांवों के विकास के नाम पर जिम्मेदार मनमानी और शासकीय राशि के दुरुपयोग से नहीं चूक रहे हैं। विकास खंड हरियावां की ग्राम पंचायत पिपरी नेवादा में डीएम की ओर से गठित समिति ने जांच की। इसमें पंचम वित्त आयोग की मद में दुरुपयोग पाया गया।
डीएम ने समिति की रिपोर्ट पर डीपीआरओ विनय कुमार सिंह से पंचायतीराज अधिनियम में कार्रवाई प्रस्तावित कराई। डीएम ने अधिनियम की धारा-95 की व्यवस्था के तहत प्रधान वहीद के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार सीज कर दिए हैं। आदेश दिए हैं कि ग्राम पंचायतों के कार्यों के संपादन के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया जाए।
विज्ञापन

जांच में यह हुई थी पुष्टि
पिपरी नेवादा के विजय करन के शिकायती पत्र पर जिला प्रोबेशन अधिकारी एवं पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक के एक्सईएन ने जांच की। जांच में पंचम वित्त आयोग की मद में 6,69,720 रुपये के दुरुपयोग की पुष्टि की गई है। समिति ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि प्रधान वहीद और पंचायत सचिव ने 1,89,000, 1,83,000, 1,08,000 और 1,89,720 रुपये का चार बार में भुगतान गलत तरीके से किया है।
विज्ञापन

एडीओ से मांगी गई रिपोर्ट
डीपीआरओ वीके सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत के कार्यों के संचालन के लिए प्रधान पद के लिए आरक्षण की श्रेणी अनुसार निर्वाचित ग्राम पंचायत सदस्यों के संबंध में रिपोर्ट एडीओ से मांगी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें