फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: स्व-गणना में हरदोई प्रदेश में दूसरे स्थान पर, लोगों को किया प्रेरित

विज्ञापन
फोटो 58: बार एसोसिएशन में स्व-गणना की जानकारी देते अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशुतोष, मंचासीन पदा​​धिक
विज्ञापन
हरदोई। जनगणना-2027 के दूसरे चरण में स्व-गणना में जिले ने प्रदेश में दूसरा स्थान पाया है। अब तक 19 हजार लोगों ने स्व-गणना कर ली है। वहीं अधिकारियों ने लोगों को स्व-गणना के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


सीडीओ नेहा ब्याडवाल ने बताया कि उप्र में स्व-गणना अभियान में जिले ने अच्छा प्रदर्शन किया है। प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है। जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। अपर जनगणना अधिकारी सीडीओ ने लोगों से अपील की है कि वह स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर स्व-गणना अभियान को और गति दें। जनगणना प्रक्रिया को सरल और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से स्व-गणना अभियान चलाया जा रहा है। अब तक प्रगति से अभियान को लेकर लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। बताया कि स्व-गणना की 30 नवंबर तक चलेगी।

वहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आशुतोष ने बुधवार को अधिवक्ता संघ सभागार में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने स्व-गणना की प्रक्रिया को चरणबद्ध तरीके से समझाया। बताया कि लोग किस प्रकार स्वयं अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं। कहा कि अधिवक्ता अपने वादकारियों को भी स्व-गणना के लिए प्रेरित करें। बार एसोसिएशन अध्यक्ष जेपी त्रिवेदी, महामंत्री पंकज सिंह सोमवंशी, राम औतार शुक्ला, उदयवीर भदौरिया, इंद्रेश्वर नाथ गुप्ता, सूरज पाल सिंह, राघव द्विवेदी, प्रीति द्विवेदी सहित अधिवक्ता मौजूद रहे। वहीं एडीएम दीपाली भार्गव और सदर एसडीएम गुलाब चंद्र ने स्व-गणना के लिए ग्राम पंचायत नानकगंज ग्रंट और रामनगर आदि में शिविर लगाए। लोगों को 30 नवंबर स्व-गणना के लिए प्रेरित किया। यहां पर निवर्तमान प्रधान ममता राठौर. लेखपाल जैनेंद्र द्विवेदी, विजय राठौर, रसीद अहमद, अहिवरन राठौर, गोविंद राठौर, गोविंद वर्मा, रमेश वर्मा, नजीर अली और राजीव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वहीं रामनगर में निवर्तमान प्रधान सुरेन्द्र मौर्य सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण शिविर में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें