फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 4.41 करोड़ की पानी टंकी न दे पाई पानी, सड़कें भी ले डूबे

विज्ञापन
फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। हर घर तक नल से जल पहुंचाने के दावे के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन की जमीनी हकीकत अलग ही तस्वीर पेश कर रही है। टड़ियावां, अहिरोरी और कोथावां क्षेत्र में खोदी गईं सड़कों और बिना टोटी के पाइप लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। अहिरोरी के बानेकुइयां गांव में 4.41 करोड़ रुपये की लागत से बनी पानी की टंकी भी ग्रामीणों की प्यास नहीं बुझा पाई बल्कि गांवों की खोदी गईं सड़कें और गलियां अलग से दर्द दे रही हैं।
विज्ञापन

जल जीवन मिशन में गांवों में घरों तक भूमिगत पाइपलाइन से जलापूर्ति की व्यवस्था कराई जा रही है। पाइपलाइन होने के बाद भी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा तो कहीं बिना टोटी के पाइप व्यवस्था की पोल खोल रही है।

जल जीवन मिशन में खोदी गईं सड़कें, नहीं पहुंचा पानी
टड़ियावां। जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदी गईं सड़कें अब तक दुरुस्त नहीं कराई गईं। गड्ढों से ग्रामीण परेशान हैं। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार ने बताया कि पाइप डालकर काम छोड़ दिया गया। अब तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हुई और टोंटियां भी नहीं लगाई गईं। खोदी सड़कें अब भी बदहाल हैं। निवर्तमान प्रधान पति राजेश शर्मा ने बताया कि उन्हें गलियों की स्थिति की जानकारी नहीं है। गांव में सुबह, दोपहर और शाम दो-दो घंटे पानी आता है। सड़क पर जलभराव से छात्रों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज जाने वाली सड़क पाइपलाइन डालने के बाद ठीक से नहीं भरी गई। जलभराव से रोजाना आधा दर्जन से अधिक छात्र पानी से होकर गुजरने को मजबूर हैं। निवर्तमान प्रधान प्रतिनिधि आलोक गुप्ता ने नाली सफाई कराने की बात कही। ग्रामसभा सैंचामऊ का मजरा दुबघटिया में जल जीवन मिशन के तहत खोदा गया खड़ंजा, सड़क जर्जर है। (संवाद)
विज्ञापन



4.41 करोड़ की टंकी तीन साल में नहीं हो हुई चालू

बेनीगंज। ब्लॉक अहिरोरी की ग्राम पंचायत बानेकुइयां में बनी पानी की टंकी महज शोपीस है। 4,41,49,000 रुपये की लागत से टंकी को बने तीन साल हो गए हैं। आज तक गांव के लोगों को एक बूंद पानी नसीब नहीं हुआ है। टंकी के बाहर लगे बोर्ड पर तीन फरवरी 2024 को टंकी के पूरा होने का उल्लेख भी है, फिर भी गांव के अंदर आज तक पाइपलाइन तक नहीं डाली गई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव अकेला होने के बावजूद अभी तक घर-घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था नहीं हो सकी है। कई घरों में फर्जी टोंटी लगवाकर छोड़ दी गई हैं, लेकिन उनमें पानी आने का कोई अता-पता नहीं है।
-
गांव निवासी लक्ष्मी नारायण शुक्ला ने बताया कि पानी की टंकी बने तीन साल हो गए, पर आज तक गांव में पानी की एक बूंद भी नहीं आई है। प्रशासक शत्रोहन सिंह ने बताया कि टंकी बने लगभग तीन साल हो चुके हैं। जब भी इस बारे में जेई से बात की जाती है, तो वे हर बार पंद्रह या बीस दिन का समय लेकर चले जाते हैं। अरविंद कुमार ने बताया कि जब गांव में पानी की टंकी बनी तो पूरे गांव में खुशी की लहर थी। कई घरों में कनेक्शन भी हो चुके हैं, पर आज तक मेन पानी का पाइप ही गांव तक नहीं पहुंच सका है।
ब्लॉक कोथांवा की ग्राम पंचायत झरोइया के मजरा बरगदिया में भी सभी घरों तक पानी की सप्लाई नहीं पहुंची है। गांव निवासी विशनू, यज्ञ शुक्ला ने बताया कि सात किलोमीटर दूर टंकी बनी है। इससे पानी आता ही नहीं है। आशीष कुमार ने बताया कि पानी की घर-घर शोपीस में टोटी लगी हैं। रामऔतार ने बताया कि पाइप डालकर घरों में टोंटी लगा दी गई है।


पाइपलाइन डालने के लिए खोदी गईं सड़कों और गलियों को दुरुस्त कराया जा रहा है। वैसे मार्ग वाहनों के चलने लायक हैं, फिर भी जहां से शिकायतें मिल रहीं हैं वहां काम कराया जा रहा है। -मनीष गंगवार, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

फोटो 26:हरिहरपुर की क्षतिग्रस्त सड़क। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें