फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: हरदोईः पीटीआई शिक्षक ने छात्र को पीटा

विज्ञापन
फोटो-13- छात्र मोहम्मद अयाज - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
माधौगंज। कस्बे के एक पब्लिक स्कूल के पीटीआई शिक्षक ने छात्र की पिटाई कर दी। वह भी इसलिए कि वह स्कूल ड्रेस पहनकर नहीं आया था। छात्र अपनी सफाई देता रहा, लेकिन शिक्षक ने उसकी एक नहीं सुनी। मामले में छात्र के पिता ने शिक्षक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

बिलग्राम कस्बे के मोहल्ला सुल्हाड़ा निवासी अशफाक ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि बेटा मोहम्मद अयाज कस्बे के एक पब्लिक स्कूल में 11वीं का छात्र है। शनिवार को बेटा अपनी क्लास में था। इस बीच पीटीआई शिक्षक ने उसे अपने पास बुलाया और ड्रेस न पहन कर स्कूल आने के बारे में पूछताछ की।
आरोप है कि शिक्षक ने बिना छात्र की पूरी बात सुने ही उसके गाल पर थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद प्लास्टिक की छड़ी से पीटने लगे। स्कूल मैदान में अपने साथी को इस तरह पिटते देख बाकी छात्र दहशत में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें