फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालान के नाम पर कोटेदारों का आर्थिक शोषण कर रहे गोदाम

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। गोदामों में कोटेदारों का चालान के नाम पर होने वाले शोषण को बंद कराए जाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर आदर्श कोटेदार एवं उपभोक्ता वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कोटेदारों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट परिसर में सिटी मजिस्ट्रेट जंग बहादुर यादव को ज्ञापन सौंपते हुए जिलाध्यक्ष अनिल कुमार अवस्थी ने आरोप लगाया कि जनपद के किसी भी गोदाम में कोटेदारों को राशन तौल कर नहीं दिया जा रहा है। 51 व 52 किलो के हिसाब से उठान कराया जाता है। इसकी शिकायत सैकड़ों बार की, लेकिन विभाग कार्यशैली से बाज नहीं आ रहा है। जनपद के उचित दर विक्रेताओं से खाली कट्टी जमा करा ली गई थी, जिसका अभी तक भुगतान नहीं किया गया, जिसे शीघ्र कराया जाए। जनपद के कोटेदारों को विभाग या गोदाम के माध्यम से चालान दिया जाता है।
चालान के नाम आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसे बंद किया जाए। जनसेवा केंद्रों से चालान प्राप्त कर जमा करने के लिए लिखित आदेश किए जाएं, ताकि उचित दर विक्रेताओं का आर्थिक शोषण बंद हो सके। पल्लेदारों के नाम कई गोदामों पर 10 रुपये प्रति क्विंटल वसूल किया जा रहा है। ज्ञापन देने वालों में बृजेद्र द्विवेदी, अवनीश कुमार त्रिवेदी, उदय प्रताप सिंह, विपिन कुमार व शिशुपाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें