फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्टी ने टिकट दिया तो शाहाबाद से लडूंगा चुनाव : भुल्लन

विज्ञापन
पिहानी में पत्रकारों से वार्ता करते भाजपा नेता अजय वाजपेयी भुल्लन। संवाद - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभा चुनाव नजदीक आने के साथ ही भाजपा में टिकट के दावेदारों की सक्रियता तेजी से बढ़ रही है। भाजपा के राज्यसभा सदस्य डॉ. अशोक वाजपेयी के छोटे भाई अजय वाजपेयी भुल्लन ने कहा है कि अगर पार्टी टिकट देगी, तो शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

भाजपा के स्थानीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अजय वाजपेयी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि वह लगातार जनसंपर्क कर उज्जवला योजना, किसान सम्मान निधि, कर्ज माफी आदि योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहे हैं। चुनाव तक लगातार जनता के बीच सक्रियता बनी रहेगी।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में भुल्लन ने कहा कि यदि पार्टी टिकट देगी, तो शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। दावा किया कि जनहितकारी नीतियों के चलते प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। पिहानी क्षेत्र से पारिवारिक रिश्ते होने का हवाला देते हुए कहा कि बड़े भाई सांसद डॉ. अशोक वाजपेयी ने सीएचसी पिहानी को ऑक्सीजन प्लांट देने की घोषणा की थी। प्लांट तैयार हो गया है। जल्द ही इसका उद्घाटन होगा। पत्रकार वार्ता में इंसान अली, नीरज वाजपेयी, प्रमोद गुप्ता, धीरज गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें