फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार पांचवी बार हरियावां की बागडोर प्रेम सिंह के हाथ

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। पिछले दो दशक से हरियावां विकास खंड में क्षेत्र पंचायत की राजनीति प्रेम सिंह के इर्द गिर्द ही घूमती है। अपने राजनीतिक संबंधों और क्षेत्र में जमीनी पकड़ के चलते यहां हालात कुछ ऐसे हैं कि ब्लाक प्रमुख कोई भी बने वह होता प्रेम सिंह के खेमे से ही है। राजनीति मिजाज समझने में भी उन्हें माहिर माना जाता है।
विज्ञापन

हरियावां विकास खंड के कपूरपुर चौधी निवासी प्रेम सिंह वर्ष 2000 में हरियावां के ब्लाक प्रमुख चुने गए थे। वर्ष 2005 में यह सीट महिला के लिए आरक्षित होने पर उनकी पत्नी सरोज सिंह ब्लाक प्रमुख निर्वाचित हुई थीं। वर्ष 2010 में यह पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हुआ, तो प्रेम सिंह की करीबी रामदेवी निर्विरोध निर्वाचित हुईं। वर्ष 2015 के चुनाव में भी सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित होने पर प्रेम सिंह के करीबी सर्वेश कुमार निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुने गए। इस बार हुए पंचायत चुनाव में भी यह सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था, तो प्रेम सिंह के बेहद करीबी रामदयाल निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें