यूपी के हरदोई जिले के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में हरपालपुर विकास क्षेत्र की 63 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित प्रधानों में 43 नए चेहरों पर मतदाताओं ने भरोसा जताया है। जबकि 20 ग्राम पंचायतों में एक बार फिर पुराने प्रधानों को गांव की सरकार चलाने का मौका दिया गया है।
निर्वाचित प्रधानों में 15 स्नातक व परास्नातक डिग्री धारकों के साथ-साथ एलएलबी और बीएड भी शामिल हैं। वहीं 14 प्रधान केवल साक्षर हैं। हरपालपुर विकास क्षेत्र के बांसी ग्राम पंचायत की अनुसूचित जाति महिला सीट से निर्वाचित पूनम ज्योति बीएड डिग्री धारक हैं।
दूसरी बार मिरगांवा चौधरियापुर ग्राम पंचायत से निर्वाचित प्रधान निधि द्विवेदी एलएलबी डिग्री धारक हैं। मलौथा अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट से पहली बार प्रधान निर्वाचित हुए ओम प्रकाश व श्यामपुर पंजा महिला अनारक्षित सीट से पहली बार प्रधान बनी अंजली सिंह परास्नातक डिग्री धारक है। सतौथा, इकनौरा,ज्यूरी चन्द्रमपुर, सिरसा, बेड़ीजोर, टिकार, अरवल, बेहटालाखी, बारामऊ, ककरौआ ग्राम पंचायत से निर्वाचित प्रधान स्नातक डिग्रीधारक हैं।
हरपालपुर ब्लॉक के 2015 में जीते 2021 में पुनः निर्वाचित हुए प्रधान
1- घोड़ीथर- जूली बाजपेई
2- भटौली धारम- हरिशंकर मिश्रा
3- बेड़ीजोर- यतीश सिंह
4- ढकपुरा- अनीता देवी
5- बेहटालाखी- राजबहादुर यादव
6- अर्जुनपुर- श्यामेंद्र सिंह
7- नगरिया कदृ- सुरेंद्र सिंह
8- मोल्हनपुर- रामलडैते लोधी
9- सिरसा- राजीव यादव