माधौगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम गौरा निवासी बउवा (17) ने गांव निवासी पिंकू (20) के साथ गुरुवार देर शाम गांव में जमकर शराब पी। ग्रामीणों के अनुसार नशे में धुत होने पर दोनों गांव के बाहर मुन्ना सिंह के बाग में पहुंचे।
जहां पर दोनों ने एक साथ फांसी लगाकर जान देने की बात कही। ग्रामीणों का कहना है कि दोनों ने आम के पेड़ पर अलग-अलग रस्सी के फंदे से फांसी लगाई। इसमें बउवा की मौत हो गई।
जबकि फंदा खुलने से पिंकू गिर गया। एसओ सुब्रत त्रिपाठी ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।