हरदोई। आजादी के अमृत महोत्सव के क्रम में योग दिवस सप्ताह के लिए शासन ने लक्ष्य के सापेक्ष जिले में करीब दो गुनी संख्या में लोगों ने योगाभ्यास कर रिकार्ड बना दिया। इसके चलते योग में जिले का प्रदेश में आठवें स्थान पर रहने के साथ टॉप टेन जिलों में नाम दर्ज हो गया है।
योग दिवस को सफल बनाने की जिम्मेदारी निभा रहीं सीडीओ आकांक्षा राणा की ओर से चलाए गए जागरूकता एवं जन सहभागिता अभियान ने अमृत योग सप्ताह में रिकार्ड 13 लाख 44 हजार 553 लोगों ने योगाभ्यास किया। जबकि शासन ने जिले के लिए सात लाख लोगों के योग करने के लक्ष्य रखा गया था।
सीडीओ की जन सहभागिता एवं जागरूकता को लेकर चलाए गए अभियान के चलते लक्ष्य के सापेक्ष दो गुनी प्रगति होने के साथ ही जिला योग में टॉप टेन जिलों में शामिल हो गया। प्रदेश में रायबरेली, गोरखपुर, लखीमपुर खीरी, प्रयागराज, आजमगढ़, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद के बाद सर्वाधिक लोगों ने हरदोई में योगाभ्यास किया।
टॉप टेन जनपद
जिला लक्ष्य प्रगति
रायबरेली 600000 2698793
गोरखपुर 800000 2235184
लखीमपुर 700000 1721011
प्रयागराज 900000 1566794
आजमगढ 800000 1530629
गौतम बुद्धनगर 300000 1457955
गाजियाबाद 800000 1417522
हरदोई 700000 1344553
सीतापुर 800000 1185341
हमीरपुर 200000 1179061