फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल से दोबारा किया जाएगा एक्स-रे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला अस्पताल के रेडियालॉजिस्ट पर फर्जी रिपोर्ट तैयार करने की डीएम अविनाश कुमार और सीएमओ डॉ.ओपी तिवारी से शिकायत की गई है। अफसरों ने डॉक्टरों का पैनल बनाकर दोबारा पीड़ितों का मेडिकल और एक्सरे कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना के रमदानकुई गांव में 12 अप्रैल को दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। जिसमें एक पक्ष के अविनाश त्यागी और दूसरे पक्ष के कुलदीप यादव को चोटें आईं थी। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया था।
मेडिकल के बाद जिला अस्पताल में एक्स-रे यूनिट में दोनों के सिर का एक्स-रे हुआ। यहां तैनात रेडियोलॉजिस्ट डॉ.अरुण कुमार ने दोनों के सिर की हड्डी टूटने की रिपोर्ट तैयार कर दी।
विज्ञापन

जबकि अविनाश त्यागी और कुलदीप यादव दोनों का कहना था कि उनके सिर में मामूली चोटें थी। मामले में डीएम और सीएमओ से मामले की शिकायत के बाद सीएमएस ने दोनों का दोबारा मेडिकल कराने के लिए टड़ियावां थाने के एसएचओ को चिट्ठी भेजी है।
इसमें लिखा है कि 26 अप्रैल को दोनों का डॉक्टरों के पैनल से दोबारा मेडिकल और टीम की देखरेख में एक्स-रे किया जाएगा। इसके बाद ही फाइनल रिपोर्ट तैयार की जाएगी।
सीएमएस डॉ.जेएन तिवारी ने बताया कि पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। दोबारा मेडिकल के लिए तीन डॉक्टरों का पैनल गठित कर दिया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें