फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या व अत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

विज्ञापन
फोटो-13- मृत युवक का बारूद से सना हाथ - फोटो : HARDOI
विज्ञापन
बिलग्राम। नगर के पुरानी सीएचसी के खंडहर भवन में संदिग्ध हालत में युवत-युवती के शव मिलने के मामले में पुलिस हत्या और आत्महत्या के बीच उलझ गई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने कई घंटे तक जांच की। वहीं परिवार के लोग कुछ भी कहने से बचते रहे।
विज्ञापन

मोहल्ला रफैयत गंज निवासी तबस्सुम शनिवार सुबह 11 बजे घर से तबीयत खराब होने की बात कहकर निकली थी। इसके बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे सीएचसी के खंडहर भवन में उसका खून से लथपथ शव मिला।
वहीं पास में ही दूसरा शव मोहल्ला मंडई निवासी श्यामू राठौर (25) का पड़ा था। दोनों के सीने पर गोली लगी थी। जहां शव पड़े थे, उसकी नीचे लाल रंग का चादर बिछा हुआ था।
विज्ञापन

मामले में मृतका के पिता जाकिर ने पुलिस को दी तहरीर में बेटी का श्यामू से प्रेम प्रसंग चलने की बात कहते हुए उसी के द्वारा हत्या करने का आरोप लगाया है।
वहीं एसपी राजेश द्विवेदी का कहना है कि प्राथमिक जांच में युवक द्वारा युवती को बुलाने और पहले उसे गोली मारने के बाद खुद को गोली मारने की बात लग रही है।
फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी पूछताछ की। युवक के बाएं हाथ पर बारूद के निशान मिले हैं। इससे यह अटकलें लगाई जा रही हैं, कि युवक ने पहले युवती को गोली मारी फिर खुद को मारी।
घटना के पीछे की असल वजह युवती की शादी तय होना भी लग रहा है। बताया जा रहा है कि युवती की शादी मल्लावां में तय हुई थी। 16 मई को उसका निकाह होना था।
मृतका के तीन भाई हैं। एक कानपुर और दूसरा गुजरात में काम करता है, जबकि एक छोटा अनस घर पर रहता है। वहीं मृतक श्यामू का एक भाई अनिल ठेला लगाता है जबकि दूसरा भाई मानसिक बीमार है। श्यामू भी अंडे का ठेला लगाता था।
मोबाइल से खुल सकता है राज
पुलिस को घटनास्थल से दो मोबाइल मिले हैं। एक मोबाइल युवक की जेब से मिला है। जबकि दूसरा युवती के करीब पड़ा था। इनमें से एक मोबाइल एनड्राइड और दूसरा की पैड वाला है। ऐसे में दोनों मोबाइल की कॉल डिटेल इस वारदात के पीछे की असल वजह सामने ला सकती है।
गोली की आवाज को लेकर अटकलें
वारदात तकरीबन दोपहर डेढ़ बजे की है। घटनास्थल से महज 50 फीट की दूरी पर स्वास्थ्य कर्मियों के आवास बने हैं। ऐसे में गोली चलने की आवाज की गूंज सुनाई जरूर दी होगी, लेकिन गोली की आवाज सुनाई देने की बात फिलहाल पुलिस के सामने कोई नहीं बता रहा है, लेकिन दबी जुबान कुछ लोग गोली का धमाका सुनाई देने की बात कह रहे हैं।
अलग समुदाय का होना तो नहीं वजह
प्रेमी युगल अलग अलग समुदाय के हैं। ऐसे में लोगों के बीच ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि दोनों के परिजन शादी को तैयार नहीं होते और न ही समाज उनके रिश्ते को मंजूरी देता। इसी के चलते दोनों ने यह कदम उठाने का निर्णय लिया होगा।

फोटो-14- घटनास्थल पर जांच करती पुलिस टीम- फोटो : HARDOI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें