फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाग में फंदे से लटका मिला मजदूर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहटा गोकुल। थाना क्षेत्र में सैदपुर गांव के बाहर आम के बाग में एक मजदूर का शव अंगोछे के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कोड़रा मजरा पूराबहादुर निवासी विपिन (26) मजदूरी करता था। रविवार सुबह वह काम पर जाने के लिए घर से निकला था। देर शाम तक घर वापस नहीं आया।
परिजनों ने खोजबीन की लेकिन सुराग नहीं लगा। सोमवार सुबह बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव के बाहर जगन्नाथ के आम के बाग मेें अंगोछे के फंदे से उसका शव लटका मिला।
विज्ञापन

बाग की तरफ गए ग्रामीणों ने शव लटका देख पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस को जेब में मिले आधार कार्ड में लिखे पते पर परिजनों को सूचना दी।
मौके पर पहुंचे परिजनों ने घटना की वजह की जानकारी न होने की बात कही। मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा है। एसओ रंधा सिंह ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें