फोटो-05- पुलिस कार्यालय में नारी सशक्तिकरण जागरूकता रैली को झंडी दिखाकर रवाना करते पुलिस अधीक्षक ?
- फोटो : HARDOI
हरदोई। एसपी राजेश द्विवेदी ने शनिवार को पुलिस कार्यालय से मिशन शक्ति के तहत जागरूकता रैली हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में 30 महिला मुख्य आरक्षी 15 दो पहिया वाहनों से महिला थानाध्यक्ष की अगुवाई में रवाना हुईं।
रैली शहर के प्रमुख चौराहों से हो कर गुजरी। इन वाहनों पर मिशन शक्ति, एंटी ह्यूमन ट्रैकिंग एवं विभिन्न प्रकार की आपातकालीन सेवाओं से संबंधित स्लोगन के पोस्टर चस्पा थे।
रैली के माध्यम से शहर की महिलाओं, लड़कियों व बच्चों में सुरक्षा की भावना जागृत की गई। इस दौरान एएसपी पश्चिमी, क्षेत्राधिकारी बघौली, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु, निरीक्षक एमटी आदि रहे।