फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की मौत बनी राज,बिसरा सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संदिग्ध हालात में महिला की मौत की गुत्थी पोस्टमार्टम के बाद भी नहीं सुलझ पाई। रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट न होने के कारण बिसरा सुरक्षित रखा गया है। डॉक्टरों ने जहरीला पदार्थ खाने से मौत की आशंका जताई है।
विज्ञापन

अरवल थाना क्षेत्र के ग्राम गडरपुरवा निवासी मीना (28) पति राजेश के साथ कानपुर में रहती थी। जहां पर सोमवार को उसकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। देर रात शव लेकर आए पति ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी।
पति हार्ट अटैक से मौत होने की आशंका जता रहा था। मंगलवार की देर शाम पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम हाउस के सूत्रों के मुताबिक रिपोर्ट मेें मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। जिससे बिसरा सुरक्षित किया गया है। एसओ राजपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने आरोप से इंकार किया। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें