फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव की पहचान, पांच दिन से घर से लापता थी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में बेहोशी की हालत में मिली महिला ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वह पांच दिन पहले कानपुर के चौबेपुर स्थित ससुराल से बच्चों के साथ पति को बिना बताए घर से निकली थी। शनिवार को नानकगंज निवासी पिता ने मोच्युरी पहुंचकर बेटी की शव देखकर पहचान की।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के नानकगंज निवासी मानसिंह ने पुत्री सीमा (25) की शादी पांच वर्ष पहले कानपुर के चौबेपुर निवासी बीरू के साथ की थी। गुरुवार को वह शहर कोतवाली क्षेत्र में मछली मंडी के पास बेहोशी की हालत में मिली थी, उसके पास में तीन बच्चे थे।
आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां उसकी मौत हो गई थी। बच्चे अपने व महिला के बारे में कोई जानकारी नहीं दे सके थे।
विज्ञापन

इसके चलते उन्हें चाइल्ड लाइन टीम के सुपुर्द कर दिया गया था। पुलिस शव मोच्युरी में रखवा कर उसकी पहचान का प्रयास कर रही थी। शनिवार को मान सिंह ने मोच्युरी पहुंचकर उसकी पहचान की।
रविवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे पति बीरू ने बताया कि बुधवार को वह मजदूरी करने गया था। शाम को लौटा तो सीमा और बच्चे घर पर नहीं थे। ससुराल वालों से बात की, तो उसके वहां नहीं पहुंचने की जानकारी पता चली।
इसके बाद से वह पत्नी और बच्चों की खोजबीन कर रहा था। मृतका के पिता ने किसी पर आरोप लगाने से इंकार किया है। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, रिपोर्ट मिलने पर मौत का कारण पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें