हरदोई। दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने महिला की पिटाई कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाने में तहरीर दी है।
मल्लावां कोतवाली के मटियामऊ निवासी सीमा बानो ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उसका निकाह बिलग्राम के रहुला गांव निवासी साहिक के साथ हुआ था।
निकाह में पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। निकाह के बाद से ससुराली दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर उसे प्रताड़ित कर रहे थे। उसने पिता को इसकी जानकारी दी।
पिता के समझाने के बाद भी ससुराली मानने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि ससुरालियों ने उसकी चप्पलों से पिटाई कर बच्चों के साथ घर से निकाल दिया।
इसके बाद से वह मायके में है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर साहिक, अकील, महेसरी, सायदा और कलीम के खिलाफ दहेज प्रताड़ना की रिपोर्ट दर्ज की हे। महिला थाना प्रभारी रामसुखारी ने बताया कि जांच कर करवाई की जाएगी।