फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में महिला की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
हरपालपुर। कस्बे में रविवार रात महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के पिता ने बेटी के ससुरालियों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया हैं। सोमवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव रमनगरिया निवासी आशना (20) की शादी 20 अप्रैल 2022 को हरपालपुर कस्बा के पलिया तिराहे के पास रहने वाले भानुप्रताप के साथ हुई थी। रविवार रात आशना की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।
सूचना मिलने पर मृतका के पिता बेचे लाल अन्य परिजनों के साथ मौके पर पहुंचे। पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी में सामर्थ्य के अनुसार दहेज दिया था।
इसके बाद भी बेटी को ससुराली कार की मांग कर प्रताड़ित कर रहे थे। आरोप है कि मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने बेटी की हत्या कर दी। वहीं मृतका के ससुरालियों ने बताया कि उसकी मौत छत से गिरने के कारण हुई है। कोतवाल उमाकांत दीपक ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें