फोटो-62- मृतक हरे राम की फाइल फोटो
- फोटो : HARDOI
संडीला। औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक प्लाई फैक्टरी में केमिकल गिरने से मजदूर की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बिहार के जिला छपरा के इसवापुर थाना क्षेत्र के अचितपुर गांव निवासी हरेराम (20) मजदूर था। वह औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 स्थित एक प्लाई फैक्टरी में काम करता था।
सोमवार की दोपहर वह फैक्टरी में काम कर रहा था। इस दौरान उसके ऊपर केमिकल गिर गया। वह केमिकल की चपेट में आकर वह बेहोश हो गया। उसे साथी आनन-फानन से सीएचसी लेकर पहुंचे।
जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चचेरे भाई छोटेलाल ने आरोप से इंकार किया है। बताया कि वह तीन बहनों के बीच अकेला था। मैनेजर ललित कुमार ने बताया कि फैक्टरी के नियमानुसार उसके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।