हरदोई। कोरोना कर्फ्यू के दौरान मंगलवार को भी शहर के प्रमुख चौराहों पर सख्ती देखने को मिली। आते-जाते वाहनों को रोक कर उनके चालान करने का क्रम जारी रहा। इस दौरान दोपहिया वाहनों से लेकर बड़े वाहनों तक का चालान कर दिया गया। इधर शहर में बढ़े चालानों के कारण ई रिक्शा आदि गुम से हो गए। जिसके चलते लोग सामान ढोकर पैदल ही आते जाते दिखाई दिए।
निजी बसों के भी चालान
कोरोना कर्फ्यू के दौरान मंगलवार को सिनेमा चौराहे पर सख्ती दिखाई दी। बिना कारण घूमने निकले दोपहिया व चौपहिया वाहनों के अलावा निजी बसों तक के चालान कर दिए गए। यातायात निरीक्षक विनोद यादव ने बताया कि शहर के सिनेमा चौराहे पर उनकी पूरी टीम पूरे दिन सक्रिय रही। बिना कारण बाहर निकलने वालों को बख्शा नहीं गया है।
...और पैदल भटकते दिखे कई लोग
कोरोना कर्फ्यू के दौरान मंगलवार को वाहनों को लेकर शहर के प्रमुख चौराहों पर सख्ती देखने के बाद ई रिक्शा से लेकर रिक्शे वाले तक कहीं गुम से हो गए। जिसके बाद शहर में ही अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोगों को सिर पर सामान लाद कर कई किमी तक पैदल चलना पड़ा। इसके बाद वह अपने गंतव्य तक पहुंच सके।