फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 अस्पताल में कोरोना संक्रमित शिक्षक की मौत, 397 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कोविड-19 एल-2 अस्पताल में कोरोना संक्रमित दो शिक्षक व एक शिक्षामित्र की शनिवार को मौत हो गई।
विज्ञापन

इन सबके बीच कोरोना संक्रमण ने शनिवार को फिर से नया कीर्तिमान गढ़ दिया। शनिवार को भी 397 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण की शुरूआत से अब तक ऐसा पहली बार हुआ है जब एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं।
जनपद में कोविड-19 के दो एल-2 अस्पताल संचालित हैं। एक एल-2 अस्पताल लखनऊ रोड पर स्थित सौ शैय्या संयुक्त चिकित्सालय में है, जबकि दूसरा बिलग्राम चुंगी पर स्थित कृषि महाविद्यालय परिसर में।
विज्ञापन

कृषि महाविद्यालय परिसर अस्पताल में भर्ती एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक की कोरोना संक्रमण के कारण शनिवार को मौत हो गई।
इधर संडीला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय लोहराई में तैनात प्रधानाध्यापिका शालिनी वर्मा (37) का कोरोना संक्रमण के कारण उन्नाव के एक अस्पताल में शनिवार को निधन हो गया।
वह 18 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाई गई थीं। इसके बाद उनके माता पिता भी कोरोना संक्रमित मिले थे। 28 अप्रैल को उनके पिता का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था।
इसके अलावा टोडरपुर विकास खंड के ग्राम अंडौआ में तैनात शिक्षामित्र का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। टोडरपुर विकास खंड में ही प्राथमिक विद्यालय पन्योरा के प्रधानाध्यापक बाबूलाल सरोज का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया । वह लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती थे।
विज्ञापन

नए मिले संक्रमितों में पुलिस कर्मी, जनप्रतिनिधि भी शामिल हैं। इससे इतर कुछ स्वास्थ्य कर्मी भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही जनपद में अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 11243 पहुंच गई है। जनपद में अब कोरोना के 2905 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें